एक मच्छर इंसान को क्या बना सकता है ?

हमने अपने घर में इस बात का बहुत ध्यान रखने की कोशिश की कि घर मैं मच्छर ना आयें। हर एक खिड़की दरवाजे पर जाली बहुत ही करीने से लगायी गयी है। पर मनहूस एक दो कही न कही से घुस ही आते हैं । और एक बार आ गए तो आप को सोने तो देंगे नहीं। यह तो लगभग स्पष्ट ही है कि allout या goodnight का होना या न होना बेकार ही है। तो ऐसी ही एक रात जब सिर्फ एक या दो मच्छर ने मुझे सोते से जगा दिया। उस अधजगी अवस्था में जो ख्याल आये सोचा लिख देता हूँ।
एक मच्छर इंसान को क्या बना सकता है इसका संभवतः एक ही जवाब याद आता है पर सच तो ये है कि मच्छर आपको कुछ बनाये या ना बनाये पर आपको बीमार जरूर बना सकता है। इस बीमार होने के डर ने अपने आप में एक बहुत बड़ा बाजार खड़ा कर दिया है। शायद ही किसी और जीव के नाम पर इतना व्यपार होता हो जितना कि मच्छर के नाम पर होता है। क्या क्या नहीं बिकता मच्छर के नाम पर। लेकिन ये सारे उत्पाद तो मच्छर से बचने के लिए होते हैं, हाँ कुछ मच्छर मारने के लिए भी होते हैं पर सिर्फ थोड़े ही दायरे में। एक और व्यपार जो इनसे चलता है वो है उपचार का, यानि जब ये आप को नुकसान पंहुचा दे तब का। बहुत ही बड़ा धंधा है। बहुत ही सम्हाल के किया जाता है। कुछ भी ऐसा नहीं करना है कि मच्छर पूरी तरह से ख़तम हो जायें। अगर ख़तम हो गए तो कल क्या बेचेंगे ?
जब हम इंसानो को एड्स, पोलियो, प्लेग, ज़ीका और एबोला जैसी भयानक बीमारी बड़ी तेजी से ख़तम कर देती है तो ऐसी कोई बीमारी इन मच्छर को क्यों नहीं होती? होती ही होगी। बस पता ये करना है कि क्या सबसे खतरनाक है और उस बीमारी के वाइरस फैला दो। संस्क्रमक बीमारी जो तेज़ी से फैले और पूरी की पूरी मच्छरों की नस्ल ही ख़तम हो जाये। सोचो एक मच्छर जो पैदा होते ही उड़ न सके क्योकि उसको मोलियो (मच्छर का पोलियो=मोलियो) हो गया है , ना उड़ेगा, ना कटेगा बस भूख से मर जायेगा। कहानी ख़तम। है ना नोबेल पुरस्कार आईडिया?

Comments